सहरसा, मई 24 -- सहरसा। शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक ने पत्र जारी कर कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 मई को पूरे विश्व में माहवारी स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि 'माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन के बारे में लोगों विशेषकर किशोरियों को जागरूक किया जा सके एवं इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न गलत अंतियों एवं गलतफहमियों को दूर किया जा सके। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा पूर्व में 'एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स एवं 'माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) अन्तर्गत इस विषय पर शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण भी कराया जाता रहा है। इसलिए 28 मई को विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.