बांदा, फरवरी 8 -- अतर्रा संवाददाता। नगर के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में गौतमबुद्ध सेवा समिति एवं भागवत प्रसाद एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में 17वां आदर्श सामूहिक विवाह हुआ। 28 जोड़ों ने बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा शिवशंकर पटेल, विशिष्ट अतिथि केशव प्रसाद सरस उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बौद्ध भन्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार व बौद्ध परंपराओं के अनुरूप आवाहन कर विवाह की सभी विधियां पूरी कराईं। समारोह में सादगी, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वातावरण की झलक देखने को मिली। विवाह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.