बलिया, जनवरी 24 -- बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह प्रयास से बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में 28 जनवरी को आयोजित होने वाले फुल मैराथन की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर शनिवार को शहर एक होटल में बैठक हुई, जिसमें मैराथन समिति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मैराथन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बार मैराथन 42.195 किमी का होगा। इसके अलावा हाफ मैराथन 21 किमी, 10 व 5 किमी का होगा। इस बार महिलाओं के लिए 5 किमी का दौड़ होगा। मैराथन संचालन समिति से जुड़े पंकज सिंह ने बताया कि इसमें पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। इसमें अपने देश के साथ ही अन्य देशों के धावकों ने भी पंजीयन कराया है। यहां आने वाले सभी धावकों को रहने व खाने की व्यवस्था दी जाएगी। इसमें भी 50वें स्थान तक सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 5 किमी में प्रथम 11, द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.