गिरडीह, फरवरी 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज बगोदर प्रखंड कमेटी की बैठक बगोदरडीह में हुई। जिसमें पंचायत कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सिकंदर राणा को कमेटी का अध्यक्ष, संजय कुमार राणा एवं मुकेश कुमार राणा को उपाध्यक्ष, डालेश्वर विश्वकर्मा को सचिव, बबलू कुमार राणा को कोषाध्यक्ष, निखिल कुमार राणा को मीडिया प्रभारी व सह कोषाध्यक्ष एवं संजय कुमार राणा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राणा ने नवगठित कमेटी को कार्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए संगठन मजबूत करने को कहा गया।‌ साथ ही समाज को सुदृढ़ और संगठित रखने के लिए बेहतर सुझाव दिया गया। बगोदर प्रखंड में लाइसेंसी आरा मिल नहीं होने पर इस समाज को होनेवाली परेशानियों पर भी चर्चा की गई। बिहार की तर्ज पर कम से कम 28 इंच का आरा मिल का ...