रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार पालिका गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर हिटलरशाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने 28 अप्रैल से सुबह से तीन दिन तक पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने और तीन दिन बाद आगे की रणनीति बनाने की बात कही। कर्मचारी नेता संतोष गौरव के नेतृत्व में कर्मचारी शाम की पाली के बाद पालिका गेट पर एकत्रित हुए। कर्मचारी नेता ने पालिका प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा कर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। गौरव ने कहा कि दो माह पूर्व एक मांग पत्र नगर पालिका प्रशासन को सौंपा गया था। दो माह बाद भी नगर पालिका कर्मचारियों की बात सुन...