हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी। जमरानी बांध का पानी हरिपुरा जलाशय तक पहुंचाने के लिए 2761 हरे पेड़ काटे जाएंगे। दशकों पहले बनी नहर का उपयोग नहीं होने से इसमें पेड़ उग आए हैं। अब इन्हें हटाने के लिए जमरानी परियोजना इकाई ने शासन से अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद पेड़ काट कर नहर सुधारीकरण का काम किया जाएगा। जमरानी बांध के 1976 में शिलान्यास के बाद पहले चरण में नहरों का निर्माण किया गया था। हल्द्वानी के गौला बैराज से ऊधमसिंह नगर के हरिपुरा जलाशय पानी पहुंचाने के लिए नहर बनाई गई। इसके बाद अलग-अलग कारणों से बांध का निर्माण नहीं हो पाया। ऐसे में नहरों का उपयोग भी नहीं हुआ। कई दशक तक लावारिस हालात में रहने से नहरें खस्ताहाल हो गई हैं। ऐसे में बरेली रोड से लगे जंगल से गुजरने वाली 15 किमी नहर में 2761 पेड़ उग कर बड़े भी हो गए हैं। वहीं अक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.