मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाली 362 पदों के सापेक्ष 274 चयनित कर लीं गईं। शनिवार देर शाम तक कर्मचारियों ने विभाग के पोर्टल पर नियुक्ति के जरूरी प्रपत्र अपलोड किया। चयनितों की सूची ब्लॉक कार्यालयों पर चस्पा की जाएगी। उधर, महानगर क्षेत्र के 44 केंद्रों की कार्यकर्त्रियों का चयन अभी लटका है। तीन महीने से शुरू यह चयन प्रक्रिया कई बार लटकी रही। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद देहात क्षेत्र के कार्यकत्रियों का चयन हो गया है। खाली पदों के लिए 12 हजार से अधिक आवेदनों ने मेरिट के आधार पर यह चयन हुआ है। विभागीय पोर्टल पर देहात क्षेत्र के चुने गए सदस्यों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय के प्रमाण पत्र, निवास के कागज और अन्य प्रपत्र लोड किए गए। ऐसा इसलिए हुआ कि निदेशालय नियुक्ति की शर्तों के पालन की स्थिति देख सके। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.