बागेश्वर, नवम्बर 25 -- बागेश्वर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा होने के बाद 273 ग्राम प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 408 ग्राम पंचायतों में से 274 ग्राम प्रधान वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से शपथ नहीं ले पाए थे। गत दिनों चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। तीनों ब्लॉक मुख्यलयों में 273 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। एक ग्राम प्रधान की अभी भी शपथ नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...