शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में 271 शिक्षक-शिक्षिकाओं के कथित अनियमित समायोजन के विरोध में जिले के सभी प्रमुख शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति ने 19 जनवरी से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इसको लेकर रोटीगोदाम स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया कि समायोजन प्रक्रिया में शासनादेश और विभागीय निर्देशों की अनदेखी की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं, दिव्यांग शिक्षकों, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंचे शिक्षकों को 60 से 70 किलोमीटर दूर समायोजित कर दिया गया, जो उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि 19 जनवरी को सुबह 11 बजे बीएसए कार्याल...