रांची, सितम्बर 16 -- रांची। पूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची-कामाख्या-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। रांची-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से कुल छह ट्रिप चलेगी। रांची से यह ट्रेन रात 9.10 बजे रवाना होगी। कामाख्या से यह ट्रेन 29 सितंबर से तीन नवंबर को प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कामाख्या से यह ट्रेन सोमवार रात दो बजे रवाना होगी और मंगलवार सुबह 4.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 कोच होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...