रांची, मई 23 -- रांची, संवाददाता। 27 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद जेजे रोड, अपर बाजार निवासी उत्तम कुमार टिबड़ेवाल को अपने मकान पर कब्जा लेने में सफलता हाथ लगी। सिविल कोर्ट रांची के सिविल जज चंदन कुमार गोस्वामी की अदालत से पारित आदेश के आधार पर शुक्रवार को मकान पर कब्जा दिलाया गया। कब्जा दिलाने की न्यायिक कार्यवाही सिविल कोर्ट रांची के नाजिर जीशान इकबाल और कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात के नेतृत्व में किया गया। उक्त मकान में किराएदार के रूप में रामगोपाल जालान वर्ष 1998 से रह रहे थे। किराएदार रामगोपाल जालान मकान पर कब्जा करने की नीयत से मकान में ताला लगाकर कहीं बाहर चले गए थे। व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने पर वह मकान को खाली नहीं कर रहे थे। तब मकान मालिक ने वर्ष 1998 में सिविल जज की अदालत में किराएदार को निष्कासित करने को लेकर मुकद...