संभल, फरवरी 1 -- पशु चिकित्सालय परिसर धनारी में भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) का धरना आंदोलन शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा। उपजिलाधिकारी गुन्नौर के ठोस आश्वासन के बाद प्रस्तावित राष्ट्रीय पंचायत को स्थगित कर धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। किसानों ने राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर की सरकारी जमीन की तारबंदी कराने की मांग पर एकजुटता दिखाई। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि जब तक सरकारी जमीन को सुरक्षित नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि अन्य 14 मांगों पर किसान पहले ही अपनी स्पष्ट राय दे चुके हैं और संघर्ष जारी रखा जाएगा। किसान तहसील प्रशासन गुन्नौर द्वारा दिए गए आश्वासन का शाम तक इंतजार करते रहे। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.