पटना, जून 16 -- हम (से) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने आयोग नियुक्ति विवाद मामले में पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र मांझी अगर आयोग में गए हैं, तो मुकेश मांझी भी बनाए गए हैं। हमने प्रफुल्ल मांझी को विधायक बनाया है। श्रवण भुइयां और राजेश्वर मांझी को भी चुनाव लड़ाया है। श्री शरण ने कहा कि जदयू नेता अशोक चौधरी को नहीं मालूम होगा कि देवेंद्र मांझी 27 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। 4-5 चुनाव लड़ चुके हैं। इंजीनियर हैं। कोई आठवीं-नौवीं पास नहीं हैं। हमलोग अशोक जी से मिलकर उनको जानकारी दे देंगे। उनको जानकारी नहीं होगी, इसलिए बोलने में ज्यादा कुछ नहीं कह पाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.