लखीसराय, फरवरी 15 -- चानन, निज संवाददाता। फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सीएचसी चानन में बीसीएम मंटू कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ प्रिया कुमारी ने फाईलेरिया की रोकथाम पर चर्चा करते हुए कहा कि 27 फरवरी का फाईलेरिया से बचाव को लेकर दवा दिया जाना है। फाईलेरिया के मामले बढ़े नहीं, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में दवाई का सेवन कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका व आशा को भी दवा वितरण के लिए दिया गया है। सीएचसी चानन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान एल्बेंडाजोल तथा डीइसी की खुराक दी जायेगी। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों को दवा नहीं दी जायेगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। डीईसी व अल्बेंडाजोल दिये जाने ...