नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Mercury Transit In Pisces: 27 फरवरी, 2025 को बुध कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, बुध के मीन राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.. मेष राशि- आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्...