बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल लगा निकाला विजय जुलूस लिखित आश्वासन के बाद तोड़ी हड़ताल फोटो : कर्मचारी हड़ताल : बिहारशरीफ में शुक्रवार को आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म होने के बाद अबीर-गुलाल लगा खुशी जताते बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के सदस्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट, जिला समाहरणालय लिपिक संघ की 27 दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद खत्म हो गई। हड़ताल खत्म होने की घोषणा होते ही संघ के सदस्यों ने अस्पताल चौक पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा खुशी मनायी। विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस समाहरणालय जाकर समाप्त हुआ। अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि संघ की 10 मांगों में से 7 मांगों को मान लिया गया है। कर्मचारियों की एकजुटता और चट्टानी एकता के कारण यह ...