लखनऊ, मार्च 30 -- बिजली संविदा कर्मी ने भाई का एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये निकालने वाले एक ठग को शनिवार रात रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित को एटीएम बूथ में बंद करने के बाद संविदा कर्मी ने पुलिस को फोन मिलाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेते हुए उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया। संविदा कर्मी के भाई ने गाजीपुर कोतवाली में वारदात के बाद तहरीर दी थी। 27 दिन गुजरने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया। नतीजतन वह खुद ही ठगों की तलाश कर रहा था। गाजीपुर पुलिस ने ठगों के पास से 48 एटीएम कार्ड, कार और 11 हजार रुपये बरामद किए हैं। इन्दिरानगर सी-ब्लॉक निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं। दो मार्च को जितेंद्र का छोटा भाई रितेंद्र पीएनबी एटीएम बूथ गया था। रुपये निकालने के दौरान दो युवक बूथ में घुसे। मदद का झांसा देकर आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.