बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के 201 बूथों पर बीते सोमवार को हुए चुनाव के मतों की निगती 27 फरवरी को होगी। मंगलवार को चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद की मतपेटियों की गणना के लिए चिन्हित मतगणना हॉल का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक मतपेटियों के सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व अग्न...