बक्सर, फरवरी 19 -- फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने को लेकर नगर के शक्तिद्वार स्थित बड़ी संगत मठिया में 27 फरवनी 2026 हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसको भव्य रूप प्रदान करने को लेकर प्रतिदिन आयोजन समिति को लोग बैठक कर रहे हैं। सम्मेलन कार्यक्रम लगभग पंद्रह दिनों से प्रखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजन किया जा रहा है। बिते बुधवार को रात्रि में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र केशरी के आवास पर बैठक की गई, जिसमे सारी पहलुओं पर विचार करते हुए कार्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई। हिन्दू सम्मेलन की भव्यता प्रदान करने के लिये बड़ी संगत मठिया को सजाने और संवारने का कार्य शुरू हो गया है। अध्यक्ष ने बताया की इस इस सम्मेलन में हिन्दुओं को एक मंच पर लाने की कोशीश की जा रही है, जिसमें हम सफल भी हो रहे हैं। इस कार...