घाटशिला, अप्रैल 10 -- बहरागोड़ा।गुरुवार को माटिहाना - चाकुलिया मुख्य मार्ग पर बन रही सड़क में अनियमितता को लेकर जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क पर कोई गड्ढा तक नहीं था उसे फिर से बनाने का कोई औचित्य नहीं बनता, और यह 27 करोड़ रुपए की सार्वजनिक धनराशि की बर्बादी है।फूलमनी मुर्मू ने निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि "यह सड़क पहले से अच्छी स्थिति में थी। अब जो निर्माण किया जा रहा है वह भी घटिया स्तर का है। आज बन रही है, कल उखड़ रही है। इसमें कई खामियां है। दो-चार दिन में ही यह सड़क फिर से खराब हो जाएगी। इस संदिग्ध निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराना बेहद ज़रूरी है। इस संबंध में वे पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.