जमुई, अप्रैल 7 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जमुई में आगामी 27 अप्रैल को शगुन वाटिका में आयोजित होने वाले कायस्थ महाकुंभ के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के नेतृत्व में समाज के सदस्य जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा,विकास कुमार सिन्हा,सत्येंद्र सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, संजीव सिन्हा सहित अन्य सदस्य लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को इस महाकुंभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। समाज के लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिले के विभिन्न गांवों से लोगों ने इस महाकुंभ में शामिल होने का आश्वासन दिया है। समाज के लोगों का मानना है कि यह आयोज...