अमरोहा, अगस्त 19 -- गणेश उत्सव मंडल की ओर से 27 अगस्त को गणपति उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह उत्सव हर साल महाराष्ट्र की तर्ज पर मनाया जाता है। अमरोहा में काफी परिवार महाराष्ट्र के रहते हैं जो हर साल गणेश उत्सव को महाराष्ट्र की तर्ज पर धूमधाम के साथ मनाते हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर से गणेश प्रतिमा मंगाई जा रही है। भगवान गणेश की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणेश उत्सव मंडल ने उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमरोहा के मोहल्ला बेगम सराय के शिव मंदिर पर गणेश उत्सव आयोजित होगा। यह उत्सव सात दिन चलेगा। यहां के अलावा जिले में अन्य स्थानों पर भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिदिन शाम को भजन संध्या का गणेश उत्सव में आयोजन होगा। बाहर से आने वाले कलाकार भगवान गणपति बप्पा मोरिया का गुणगान करते हुए क्षेत्र को भक्तिमयी कर देंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.