नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Kwality Walls Share Price: क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार में लिस्ट हो गए हैं। क्वालिटी वॉल्स के शेयर सोमवार को BSE में 29.90 रुपये पर लिस्ट हुए। 40.20 रुपये के डिस्कवरी प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 25.80 पर्सेंट के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर क्वालिटी वॉल्स के शेयर 29.80 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ कंपनी बाजार में उतरी है। FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) से डीर्मजर के बाद आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग हुई है। कमजोर लिस्टिंग के बाद और टूट गए कंपनी के शेयरकमजोर लिस्टिंग के बाद क्वालिटी वॉल्स (Kwality Walls) के शेयर और लुढ़क गए। कंपनी के शेयर BSE में 5 पर्सेंट और टूटकर 28.41 ...