नई दिल्ली, जनवरी 22 -- मारुति सुजुकी अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7-सीटर MPV है। हर महीने ये कार अपने सेमगेंट में नंबर-1 रहती है। इतना ही नहीं, कैलेंडर ईयर 2025 (CY2025) के दौरान भी इस कार का एक तरफा दबदबा देखने को मिला। दरअसल, साल 2025 के दौरान अर्टिगा की 1,92,025 यूनिट बिकीं। जबकि CY2024 में ये आंकड़ा 1,90,091 यूनिट का था। यानी अर्टिगा की 1,934 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 1.02% की सालाना ग्रोथ मिली। इसे हर दिन 526 लोगों ने खरीदा। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनोवा, रेनो ट्राइबर, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होता है।मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अपडेट मारुति सुजुकी अर्टिगा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंड...