बरेली, फरवरी 22 -- जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षामित्रों के स्थानांतरण आवेदनों के सत्यापन के निर्देश बीएसए ने दिए हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि कुल 824 शिक्षामित्रों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 268 ने अपने मूल विद्यालय में स्थानांतरण के लिए विकल्प दिया है। बीएसए के आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षामित्रों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यालय सभागार में उपस्थित होकर आवेदन का सत्यापन कराना होगा। विभिन्न विकास क्षेत्रों अलमपुर जाफराबाद, बरेली टाउन, भदपुरा, भोजीपुरा, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिम, क्यारा, मझगवां, मीरगंज, रामनगर, नवाबगंज और शेरगढ़ के शिक्षामित्रों को समयानुसार बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...