नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर लुढ़ककर 80 रुपये के नीचे पहुंच गए हैं। एनबीसीसी के शेयर गिरावट के साथ 79.95 रुपये पर बंद हुए हैं। 264.16 करोड़ रुपये का एक कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिलने के बाद भी कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 12 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। एनबीसीसी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 139.90 रुपये है। वहीं, नवरत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 70.14 रुपये है। NBCC को NIT कुरुक्षेत्र से मिला है यह ऑर्डरएनबीसीसी (इंडिया) को 264.16 करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन ऑर्डर NIT कुरुक्षेत्र से मिला है। इस ऑर्डर में NIT कुरुक्षेत्र के एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल ब्लॉक, रेजिडेंशियल ब्लॉक, डायरेक्टर रेजिडेंस, हॉस्टल्स और एकेडमिक बिल्डिंग्स का वर्टिकल एक्सटेंशन और दूसरे एक्सर...