फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 16 -- कायमगंज, संवाददाता अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ने नगर की परंपरागत सांझी महोत्सव और अन्य मुद्दों को लेकर मांग उठाई। सोमवार को तहसील पहुंच कर हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि नगर में 262 वर्ष पुरानी सांझी महोत्सव की परंपरा चल रही है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि नगर से सटे गांव पितौरा में अवैध रूप से शनि बाजार संचालित हो रहा है। बाहरी लोग यहां आकर दुकानें लगाते हैं, जिससे कायमगंज के बाजार और दुकानदारों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कुछ मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने की शिकायत भी उठाई। सभी ने मांग की कि प्रशासन तत्काल इस ओर ध्यान दे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.