विशेष संवाददाता, अक्टूबर 19 -- अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में सरयू घाट 26 लाख दीयों से रोशन होंगे। शनिवार को आयोजन का पूर्वाभ्यास हुआ। 1100 ड्रोन की कोरियोग्राफी की झलक अयोध्यावासियों ने देखी। 2100 वैदिक आचार्यों ने रविवार को होने वाली आरती का अभ्यास भी किया। इस साल का दीपोत्सव बीते वर्षों से अधिक भव्य और दिव्य होगा। अयोध्या आस्था, संस्कृति और आधुनिकता के अद्भुत संगम की साक्षी बनेगी। पूरे शहर को दीपों, रंगों और रोशनी से सजाया गया है। सुबह से रात तक चलने वाला यह आयोजन धार्मिक परंपराओं की गरिमा और तकनीक की चमक का संगम होगा। सुबह शोभा यात्रा के साथ उत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें श्रीराम के जीवन प्रसंगों को झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। दोपहर म...