दुमका, मई 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश आदिवासी कॉग्रेस के अध्यक्ष जोसाई मरांडी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 मई को रांची में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड प्रदेश आदिवासी कॉग्रेस के अध्यक्ष जोसाई मरांडी ने कहा कि जनगणना फॉर्म में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्मों के लिए कोड निर्धारित हैं, लेकिन सरना धर्म के लिए अब तक कोई अलग कोड नहीं दिया गया है, जो सरासर अन्याय है। झारखंड विधानसभा पहले ही सरना धर्म को जनगणना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित कर चुका है, लेकिन केंद्र सरकार की चुप्पी निराशाजनक है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी ...