कटिहार, दिसम्बर 30 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तटवासी समाज न्यास द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से जिले के पांच प्रखंडों की 26 बालिकाओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार को बाल विवाह मुक्त बनाना है । पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय -सह-नोडल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मृदुलता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आरक्षण सहित कई संवैधानिक अधिकार प्राप्त है । सरकार महिलाओं के शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं...