कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में 26 फरवरी को होने वाली राज्यव्यापी भूकंप मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को एनआईसी के सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन से लेकर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) ने 26 फरवरी को सुबह 8:20 बजे प्रस्तावित भूकंप मॉक ड्रिल की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। बताया गया कि यह अभ्यास पूरे बिहार में एक साथ आयोजित होगा, ताकि आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता को परखा जा सके। भूमि उपलब्धता और एनओसी प्रक्रिया पर सख्ती बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की स्थिति की कड़ी समीक्...