रामपुर, जनवरी 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को 26 मोबाइल नंबरों से युवक ने फोन किया। फोन पर महिला से अश्लील बातें की। विरोध करने पर गाली-गलौच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के घेर अल्फ खां निवासी एक महिला ने शहर कोतवाली में शिकायत पत्र दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर पिछले कुछ माह से फोन आ रहा है। फोन करने वाला युवक बापू माल पर जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। युवक द्वारा अब तक 26 नंबरों से फोन किया जा चुका है। आरोपी अश्लील बातें करता है। महिला के विरोध करने पर गाली-गलौच करते है। पीड़िता ने जान व माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रहमान जनरल स्टोर बापू माल के तोपखाना निवासी रहमान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल ओंकार सिंह ने...