नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित 26 देशों से पहुंचे बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणी सोमवार को वैशाली पहुंचे। कोल्हुआ पंचायत के वीरपुर गांव में सोमवार को विदेशी मेहमान खेत की पगडंडियों पर चलते नजर आए। बौद्ध धर्मावलंबियों ने भारत के लोगों को करुणा, शांति और मैत्री का संदेश दिया। यहां उनका हार्दिक स्वागत किया गया। वैशाली विश्व भर के बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए श्रद्धा का स्थल है। बौद्ध धर्म मानने वाले कई देशों के बौद्ध मठ वैशाली में अवस्थित हैं। पूरे साल इन देशों से श्रद्धालु वैशाली आते रहते हैं। महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह धर्म जागरण प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जो कोल्हुआ से बखरा गांव तक निकाली गई। प्रभातफेरी में बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियों के करुणा, शांति और मैत्री के संदेश से वा...