खगडि़या, दिसम्बर 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के आह्वान पर आगामी 26 दिसंबर को खगड़िया जिला एक ऐतिहासिक राजनीतिक आयोजन का साक्षी बनेगा। हालिया चुनाव में जदयू को मिली प्रचंड सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता आभार समारोह सह जदयू सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में किया जाएगा। उक्त जानकारी जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने मंगलवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं राजकुमार फोगला ने की। जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। बैठक में अलौली विधायक रामचंद्र सदा, खगड़िया विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य...