नई दिल्ली, जून 22 -- Gupt Navratri 2025, 26 जून से गुप्त नवरात्रि: इस साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली गुप्त नवरात्र की शुरुआत 26 जून 2025 गुरुवार से हो रही है। ये गुप्त नवरात्रि खासतौर पर तांत्रिक साधना, विशेष अनुष्ठान और गुप्त उपासना के लिए जानी जाती है। गुप्त नवरात्रि समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली नवरात्रि है। ये व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नव रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार की गुप्त नवरात्रि तंत्र-साधना के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति का भी विशेष अवसर लेकर आ रही है। जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करते हैं, उनके जीवन से नकारात्मकता दूर होकर सुख, शांति और समृद्धि आती है। गुप्त नवरात्रि की प्रमुख देवियां: काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुव...