रांची, जुलाई 22 -- झारखंड में बुधवार से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे राज्य में 26 जुलाई तक बारिश होगी। 24 और 25 जुलाई को राज्य के 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है। रांची समेत 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की घटनाएं होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों और संताल प्रमंडल के जामताड़ा, दुमका व देवघर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट वाले जिलों में रांची, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी आदि जिले शामिल हैं। राज्य में 21 से 23 जुलाई के मध्य राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। 1. एक मानसून ट्रफ देश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से से दक्षिणी-पूर्व स्थित बंगाल की खाड...