बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। प्रदेश में 26 जनवरी से पहले सभी परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कम्पोजिट स्कूल ग्रांट 2025-26 की पूरी धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसका उपयोग रंगाई-पुताई, स्वच्छता, पेयजल, शौचालयों की क्रियाशीलता और मरम्मत कार्यों में किया जाए। विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और अपशिष्ट निस्तारण अनिवार्य होगा। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के 19 मानकों पर शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण सुनिश्चित कर जियो-टैग फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...