नई दिल्ली, जनवरी 23 -- 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस हर भारतवासी के लिए बहुत ही गर्व और सम्मान का दिन होता है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना था। इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। चारों तरफ तिरंगे, देशभक्ति के गीत और उत्साह का माहौल होता है। दिल्ली के कई ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थान इस दिन और भी खास हो जाते हैं। यहां जा कर ना सिर्फ देश के इतिहास को करीब से महसूस किया जा सकता है, बल्कि शहीदों के बलिदान और लोकतंत्र की ताकत को भी समझा जा सकता है। अगर आप 26 जनवरी को दिल्ली में हैं, तो ये जगहें आपके गणतंत्र दिवस को यादगार बना सकती हैं।कर्तव्य पथ (राजपथ) गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में घूमने के लिए कर्तव्य पथ सबसे अहम जगह मानी जाती है। यहीं हर साल भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हो...