नई दिल्ली, जनवरी 24 -- फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा में आ गई थी और अब जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो इसकी टिकटें मिलना मुश्किल हो रहा है। रिपब्लिक डे पर फिल्म के लिए जरबदस्त डिमांड देखने को मिल सकती है और इसे ध्यान में रखते हुए थिएटर मालिकों ने 24x7 शोज चलाने का फैसला किया है। बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इसने अपना दमखम दिखा दिया है, लेकिन असकी धमाका तो गणतंत्र दिवस पर देखने को मिलेगा।शनिवार को कितना रहा कुल कलेक्शन? ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने फिल्म की शनिवार की कमाई का आंकड़ा जारी किया है। साथ ही साथ यह भविष्यवाणी भी की है कि यह 26 जनवरी के दिन कितनी कमाई कर सकती है। सुमित कादेल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में...