बाराबंकी, जनवरी 21 -- बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जिला ईकाई की मासिक पंचायत जिला कार्यालय गोकुल नगर स्थित किसान भवन पर जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन जिला महामंत्री रामसेवक रावत ने किया। पंचायत में जिला कोषाध्यक्ष ने विगत माह की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया व बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने की मांग रखी। राष्ट्रीय चिन्तन शिविर में जनपद से ट्रेनों द्वारा जत्थों के रूप में विगत छ: महीने में जोड़े गए कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने वाले ग्राम अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों (मेन बाडी महिला विंग युवा विंग) का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक जिले भर में ट्रैक्टर परेड (तिरंगा यात्रा) निकाल कर गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.