मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों, शहीद स्मारकों की सूची बनाकर साफ-सफाई एवं 26 जनवरी को माल्यार्पण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ाधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर साइकिल रेस का कार्यक्रम कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालयों में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.