बांका, सितम्बर 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सूबे में लागू मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में नया अपडेट आया है। अब बिहार की 50 लाख महिलाओं की जगह 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त के तौर पर एक साथ 10-10 हजार रूपये भेजे जाएंगे। ये राशि आधार आधारित बैंक खातों में ही भेजी जाएगी। इसके लिए एक करोड महिलाओं के आधार से बैंक खातों का मिलान किया गया है। पहले 22 सितंबर को ही महिलाओं के खाते में ये राशि भेजी जानी थी। लेकिन अब 26 सितंबर को पहली किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद भी अलग-अलग तिथियों में अन्य महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी। ये प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। वहीं, इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो जीविका की स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं। इसमें बांका जिले की 1 लाख 56 हजार 446 जीविका...