अलीगढ़, नवम्बर 24 -- अलीगढ़। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को सभी राज्यों की राजधानियों एवं जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करने एवं काली पट्टी पहनने का आव्हान किया। जिला संयोजक, जिला मंत्री प्रदीप चौहान ने बताया कि 10 ट्रेड केन्द्रीय यूनियनों के आव्हान पर सभी बैंकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाना है। सरकार अपनी मजदूर विरोधी कारपोरेट नीति पर कायम है। केन्द्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार नई श्रम संहिता देश में लागू कर दी है। यह वेतन, औद्योगिक सम्बन्ध, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थय एवं कार्य परिस्थिति संहिता। गजट नोटिफिकेशन पिछले हफ्ते जारी हुआ। श्रमिक संगठनों ने इसका विरोध किया। स्थायी नौकरियों का ढांचा ध्वस्त होगा। आल इण्डिया बैंक एम्पलाइज सहित कई बैंक यूनियनों, सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों पर हम...