मथुरा, सितम्बर 24 -- मथुरा में ब्रज रज उत्सव का आयोजन 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परम्परागत ब्रज रज उत्सव की तिथियां घोषित कर दी हैं। बुधवार को परिषद कार्यालय सभागार में सीईओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्सव में ब्रज के स्थानीय कलाकारों के साथ देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जो सांस्कृतिक विविधता का परिचय देंगी। मनोरंजन और आकर्षण के लिए झूले, खान-पान के स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और लोककलाओं का प्रदर्शन भी मेले का हिस्सा होंगे। बैठक में तय किया कि आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जाएंगी। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि ब्रज रज उत्सव केवल मनोरंजन ...