मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा एवं कुटुम्बकम उत्सव 26 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया है। अपने आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर की कानूनगोयान स्थित भैया जी के मंदिर में हवन एवं पूजन होगा। इसके बाद शोभायात्रा आरंभ की जाएंगी। दोपहर दो बजे चित्रगुप्त इंटर कालेज में कुटुबकम उत्सव होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 20 अक्टूबर तक महासभा को अवगत कराना होगा। बैठक में गौरव श्रीवास्तव, शेखर भटनागर,पुनीत सहाय, निर्वेश भटनागर, आलोक सिन्हा,नीतीश सिन्हा, विशाल भटनागर, संदीप सक्सेना, पूनम सक्सेना, दीप्ति सक्सेना, सोनम सक्सेना, आरती सक्सेना, आकांक्षा सक्सेना, आशा सक्सेना आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.