छपरा, फरवरी 6 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख अपनाते हुए 253 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) की अनुशंसा पर स्थापना डीपीओ को पत्र भेज कर कार्रवाई का आदेश जारी किया।जारी पत्र में डीईओ ने स्पष्ट कहा है कि इन विद्यालयों में यू-डायस 2024-25 और 2025-26 के नामांकन में भारी अंतर पाया गया। इसके साथ ही छात्रों की एंट्री पोर्टल पर समय पर और संतोषजनक ढंग से नहीं की गई। विभागीय समीक्षा व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बार-बार स्थिति खराब पाए जाने के बाद यह सख्ती की गई। संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है।विभाग का कहना है कि यू-डायस पोर्...