मुरादाबाद, मई 5 -- खेती को लाभप्रद बनाने की योजना के तहत सोमवार को मृदा नमूना एकत्रीकरण का विशेष अभियान चला। किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए। वरिष्ठ प्राकृतिक सहायक ग्रुप ए तथा लैब कार्मिकों ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण, किसान और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण हर्षित कुमार चौहान, वरिष्ठ प्राकृतिक सहायक ग्रुप की विशेषज्ञ अर्पिता सोनी ने अभियान को लेकर किसानों से बात की। लोगों के सवालों के उत्तर दिए। सहायक निदेशक ने बताया कि जिले में अब तक 2500 नमूने लिए हैं। उप कृषि निदेशक सन्तोष कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रमुख सचिव (कृषि) के निर्देशों के तहत प्रदेश भर में मृदा नमूना संकलन का विशेष अभियान संचालित हुआ। जनपद में कुल 16000 मृदा नमूना संग्रहण का लक्ष्य है, जिसमे 70...