लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ में छह पाकिस्तानी थे, सभी अपने देश भेजे गए सभी जिलों की एलआईयू को अलर्ट किया गया लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश में 48 घंटे के दौरान 250 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी सीमा से उनके देश भेज दिया गया। कुछ जिलों की एलआईयू रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच सकी थी। वहीं लखनऊ में सिर्फ छह पाकिस्तानी नागरिक थे। ये सभी पाकिस्तान लौट गए है। इनमें एक लॉग टर्म वीजा पर था। यूपी पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों के भारत देश छोड़ने की 48 घंटे की मियाद खत्म होने पर सभी जिलों की एलआईयू को अलर्ट कर दिया गया है। अब जो भी पाक नागरिक यूपी में मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूपी से 116 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार शाम तक अटारी सीमा पर भेज दिया गया था। यह कार्रवाई शुक्रवार को भी चलती रही। कई पाकिस्त...