हरदोई, नवम्बर 11 -- हरियावां। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से डीसीएम श्रीराम चीनी मिल हरियावां की ओर से मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। सीतापुर आंख अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की। शिविर का उद्घाटन इकाई प्रमुख प्रदीप त्यागी व हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंकुल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के अनुसार शिविर में 250 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें कई मरीजों को मौके पर ही चश्मे और दवाएं दी गईं, जबकि 104 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख प्रदीप त्यागी, डिप्टी यूनिट हेड नवीन बंसल, डिस्टलरी हेड संजीव वर्मा, सहायक उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, एकाउंट हेड अ...