श्रीनगर, अक्टूबर 12 -- विकासखंड कीर्तिनगर के मढ़ी चौरास में रविवार को हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे चौरास सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को निशुल्क दवाई और चश्में वितरित किये गए। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित ने मरीजों के आंखों का चैकअप कर परामर्श दिया। शिविर में अधिकांश लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत देखी गई, जिनको हंस फाउंडेशन चिकित्सालय सतपुली ले जाया गया। जहां डाक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की आंखों का निशुल्क आपरेशन किया जायेगा।जिला पंचायत सदस्य निर्मला भंडारी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. प्रताप भंडारी ने बताया कि शिविर में पहुंचकर 250 लोगों ने लाभ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.